{"_id":"64eb0eba409b5339d8008636","slug":"sehore-news-the-victim-of-a-pickup-accident-in-budhni-carrying-laborers-a-young-man-died-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बुधनी में मजदूरों को ले जा रही पिकअप हादसे का शिकार, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बुधनी में मजदूरों को ले जा रही पिकअप हादसे का शिकार, एक युवक की मौत
Sun, 27 Aug 2023 02:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:22 PM IST
सार
सीहोर जिले के बुधनी में मजदूरों को ले जा रही पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिकअप पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में बुधनी के मडगार्ड क्षेत्र में तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे 11 मजदूरों को लेकर एक पिकअप साइट पर जा रही थी। इसी दौरान घाट पर पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन घाट पर चल नहीं सका और वह वापस लौटने लगा। इस दौरान गहरी खाई में गिरने से हादसा हो गया। हादसे में पिकअप में सवार नौ व्यक्तियों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक मजदूर की जान बच नहीं सकी और उसकी मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक का नाम ज्ञान सिंह पिता राम सिंह (26 साल) निवासी वार्ड गोना जिला प्रयागराज बताया गया है। मृतक के शव का बुधनी स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एंबुलेंस से सभी मजदूरों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। पिकअप का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक ज्ञान सिंह सेमीकोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कम कर रहा था। कंपनी द्वारा तीसरी रेल लाइन में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें तालपुरा में टनल नंबर चार के पास पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह नीचे गिर गई। मिड घाट पर चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के काम में यह पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों ट्रैक्टर-ट्राली भी यहां पर पलटी थी, जिसमें कई मजदूर घायल हुए थे।
