{"_id":"66ad9f9293260087ea09b149","slug":"sehore-news-the-girl-jumped-from-the-bridge-into-the-surging-narmada-river-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: युवती ने उफनती नर्मदा नदी में पुल से लगाई छलांग, तेज बहाव में बही, नहीं हो पाई तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: युवती ने उफनती नर्मदा नदी में पुल से लगाई छलांग, तेज बहाव में बही, नहीं हो पाई तलाश
Sat, 03 Aug 2024 08:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:40 AM IST
सार
युवती की पहचान बुधनी की सलकनपुर रोड स्थित टेक्सटाइल कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी के रूप में हुई है। पुल पर पुलिस को एक बैग मिला है, जिसमें मोनिका डेहरिया नाम का आईडी कार्ड है।
विज्ञापन
नदी में कूदकर आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधनी में एक युवती ने उफ़नती नर्मदा नदी में पुल से छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। किसी राहगीर ने युवती के कूदने की सूचना बुधनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में छलांग लगाने की एक सप्ताह में ये दूसरी घटना है। पहली घटना में युवती को गोताखोरों ने बचा लिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवती की पहचान बुधनी की सलकनपुर रोड स्थित टेक्सटाइल कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी के रूप में हुई है। पुल पर पुलिस को एक बैग मिला है, जिसमें मोनिका डेहरिया नाम का आईडी कार्ड है। जो सलकनपुर रोड पर टेक्सटाइल वर्धमान कंपनी की कर्मचारी का है।
विज्ञापन
बुधनी थाना प्रभारी रघुवंशी चेन सिंह के मुताबिक युवती वर्धमान कंपनी में काम करनी वाली बताई जा रही है। मौके से युवती का आधार कार्ड और निजी कंपनी का कार्ड मिला है। नर्मदा नदी में पानी का बहाव तेज है। इसलिए उसे खोजने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में छलांग लगाने की यह दूसरी घटना
पहले सप्ताह जिस युवती ने दिन में छलांग लगाई थी। उसे गोताखोर ने बचा लिया था। तब युवती की पहचान बुधनी के जमुनिया ग्राम निवासी के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि उस दिन नर्मदा में पानी का बहाव भी कम था। शुक्रवार को बरगी डैम, बारना डैम और तवा डैम से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी उफान पर है। पानी का तेज बहाव है। जिससे युवती को तलाशना पुलिस के लिए चुनौती है।
