फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Tenants are not getting the benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana

Sehore News: किराएदारों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,मजदूरों ने नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Jul 2023 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर जिले में कई साल से शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले सैकड़ों किराएदारों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। बढ़ती महंगाई में बमुश्किल गरीब लोग किराए के मकानों में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sehore News Tenants are not getting the benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला महामंत्री दिनेश मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आवास योजना का लाभ दिए जाने को लेकर सीहोर शहर के किराएदारों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को ज्ञापन दिया है। संयुक्त मजदूर एकता यूनियन के जिला महामंत्री दिनेश मालवीय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की थी। तब से अब तक लाखों लोगों के आवासों का निर्माण हो चुका है।

विज्ञापन


साल 2016 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर शहर के गरीब किराएदारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के रूप में चिनहित कर स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। लेकिन आज तक शहर के लगभग सभी वार्डो में किराए के मकानों में रहने वाले गरीब मजदूर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। जबकी घोषणा की गई थी की साल 2022 तक शहरी-किराए से रहने वाले गरीब मजदूर परिवारों को आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे। लेकिन नगर पालिका परिषद सीहोर ने अब तक किसी भी प्रकार की आवास निर्माण के लिए भूमि का चयन नहीं किया है।
विज्ञापन


किराएदारों को योजना का लाभ देने के लिए कोई गतिविधि भी प्रारम्भ नहीं की गई है। जिला महामंत्री श्री मालवीय ने कहा कि आष्टा नगर पालिका परिषद ने प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी बनाकर किरायदारों को बड़ी सौगात बहुत पहले दे दी है। लेकिन सीहेार नगर पालिका ने इस संबंध में अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इधर, गरीब किराएदार परिवार किराया अदाकर हैरान परेशान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू सभी पात्र गरीब तबके के वर्षों से किराए के मकानों में रह रहे मजदूर नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिए जाने की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में केशरीमल, लता मालवीय, अनिता वर्मा, ममता बाई, राकेश पुरवईया, संजय मालवीय, जितेंद्र, विष्णू मालवीय, दिलीप, उमावती, रीना, चंदर सिंह मेवाड़ा, सूनीता बाई, संतोष आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed