फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Sister-in-law had conspired to murder fish contractor Afroz

Sehore News: बहाने से बुलाकर जीजा को दी भयानक मौत, बंगले में दफनाया शव, बस एक गलती और साली तक पहुंच गई पुलिस

Sun, 28 Sep 2025 02:22 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 02:22 PM IST
सार

वजह यह थी कि अफरोज सानिया की शादी का विरोध करता था और उसे धमकाता था। 14 सितंबर की रात दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पहले सानिया को गिरफ्तार किया और अब 27 सितंबर को भोपाल से फरार प्रेमी इब्राहिम को भी दबोच लिया।

विज्ञापन
Sehore News: Sister-in-law had conspired to murder fish contractor Afroz
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में मछली ठेकेदार अफरोज की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। साली ने अपने प्रेमी संग मिलकर जीजा को मौत के घाट उतारा था और शव फार्म हाउस के पीछे गड्ढे में दफना दिया था। पुलिस ने पहले साली को पकड़ा, अब फरार प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीओपी पूजा शर्मा और बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि सीहोर जिले के बिलकिसगंज का रहने वाला 32 वर्षीय मछली ठेकेदार मो. अफरोज 14 सितंबर की रात अचानक घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई और उसके भाई अजहर ने अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू की। अफरोज की तलाश के दौरान जो खुलासे सामने आए, उन्होंने पूरे इलाके को हिला दिया।
विज्ञापन


खून के धब्बों ने खोला राज
तलाश में जुटी पुलिस को अफरोज की मोटरसाइकिल बड़झिरी के आमला रोड जंगल में मिली। बाइक पर खून के धब्बे थे, जिसने पुलिस को हिंसक वारदात की ओर इशारा कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो फुटेज में एक युवक बाइक ले जाता नजर आया। यह सुराग पुलिस के लिए बेहद अहम साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गाली-गलौज करने पर मऊगंज तहसीलदार बी.के. पटेल निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

रिश्तों की उलझी गुत्थी
पुलिस ने पड़ताल की तो युवक की पहचान भोपाल निवासी इब्राहिम खान के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि इब्राहिम की शादी बड़झिरी निवासी कल्लू खां की पोती सानिया से तय थी। वहीं, अफरोज उसी परिवार की बड़ी पोती साहिबा का पति था। इस पारिवारिक रिश्ते ने कहानी को और उलझा दिया। पुलिस ने जब सानिया से पूछताछ की तो उसने जो बताया वह किसी खौफनाक फिल्मी कहानी से कम नहीं था।

साली का सनसनीखेज इकबाल
सानिया ने कबूल किया कि उसका जीजा अफरोज पिछले दो साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह उसकी शादी इब्राहिम से होने का विरोध करता और धमकाता था कि अगर किसी और से शादी की तो उसे खत्म कर देगा। परेशान सानिया ने अपने प्रेमी इब्राहिम संग मिलकर अफरोज को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई।


फार्म हाउस बना खौफ का गवाह
14 सितंबर की रात सानिया ने अफरोज को बड़झिरी के बंगले पर बुलाया। जैसे ही अफरोज उससे बात करने लगा, तभी पीछे से छिपकर आए इब्राहिम ने बका से अफरोज के सिर पर वार कर दिया। अफरोज जमीन पर गिर पड़ा और फिर गले पर हमला होते ही वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया। दोनों ने मिलकर शव को बंगले के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया और मोबाइल फोन फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस की पैनी नजर से टूटी चाल
सानिया को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन इब्राहिम फरार हो गया। पुलिस ने लगातार दबिश दी और आखिरकार 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर इब्राहिम को भोपाल के बीएचईएल के खंडहर क्वार्टर्स से धर दबोचा। इस तरह एक त्रिकोणीय रिश्ते की खतरनाक परिणति का राज पूरी तरह खुला। यह वारदात रिश्तों के बिगड़ने और अंधे प्रेम के अंजाम की भयावह तस्वीर बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed