{"_id":"6878d8a2335644e7b204e53a","slug":"sehore-news-sehore-municipality-got-sixth-place-in-cleanliness-survey-at-national-level-first-in-the-state-sehore-news-c-1-1-noi1381-3177111-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan Awards: सीहोर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में छटा स्थान, प्रदेश में पहला नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachh Survekshan Awards: सीहोर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में छटा स्थान, प्रदेश में पहला नंबर
Thu, 17 Jul 2025 07:12 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:12 PM IST
सार
सीहोर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 1-3 लाख आबादी वाले शहरों में देशभर में 6वां और मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। GFC थ्री स्टार, ODF++ और Water Plus प्रमाणपत्र भी मिले। यह उपलब्धि नागरिकों व अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन
1 से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सीहोर 6वें स्थान पर।
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों ने सीहोर नगर पालिका को गौरवान्वित किया है। नगर पालिका ने 1 लाख से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही अपने स्वच्छता अभियानों, नागरिक सहभागिता और प्रबंधन के उच्च मानकों के लिए प्रशंसा प्राप्त की है। इसके परिणामस्वरूप सीहोर ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
सीहोर नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सफलता के लिए अथक मेहनत की है। यह उपलब्धि उनके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई दी और आगे भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सफलता सीहोर नगर पालिका की स्वच्छता के प्रति दृढ़ संकल्प और नागरिकों की भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। आने वाले समय में सीहोर नगर पालिका और भी ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें: बारिश से बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों में भरा पानी; कई गांवों का संपर्क टूटा
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद सभागार में साझा किया गया गर्व का क्षण
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में यह गर्व का क्षण साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में सीहोर नगर पालिका ने 1 लाख से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पूरे मध्यप्रदेश में सीहोर नगर पालिका को प्रथम स्थान मिला है, जो जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राठौर ने कहा कि यह सम्मान नगरवासियों, सफाई मित्रों, नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में निरंतर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश में पांचवें नंबर पर, वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल
इस वर्ष GFC थ्री स्टार रेटिंग, ODF++ और Water Plus सर्टिफिकेट भी मिला
नपा अध्यक्ष राठौर ने बताया कि नगर पालिका सीहोर को इस वर्ष GFC थ्री स्टार रेटिंग, ODF++ (Open Defecation Free Plus Plus) और Water Plus सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। यह दर्शाता है कि सीहोर न केवल स्वच्छ है, बल्कि जल प्रबंधन और खुले में शौच मुक्त व्यवस्था में भी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर सीहोर को देश के शीर्ष शहरों में स्थान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। नगर पालिका सीहोर द्वारा अब और अधिक सख्ती से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक मुक्त अभियान और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सफाई मित्र एवं नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।