फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Preparations started in all police stations for public awareness program on three new laws

Sehore News: एक जुलाई से लागू होंगे तीन नए कानून, जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी थानों में तैयारी प्रारंभ

Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

एक जुलाई को नवीन कानूनों की व्यापक जन जागरूकता के लिए जिले के सभी थानों में तैयारी प्रारंभ कर दी गईं हैं। सभी थानों में जागरूकता संबंधी बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sehore News: Preparations started in all police stations for public awareness program on three new laws
थान कोतवाली सिहोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जुलाई से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। नागरिकों को भी इन कानूनों के बारे में जानकारी हो, इसके लिए जिले के सभी थानों में एक जुलाई को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी थानों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कई थानों में पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं, जिसमें नए कानूनों को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया है। हालांकि थानों में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक को अभी से ही नए कानूनों के बारे में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन


जनजागरूकता के लिए किया जा रहा प्रचार-प्रसार
पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिक भी नए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। पीड़ितों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। पुराने कानूनों के आधार पर विवेचना करते आए अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण शालाओं, सेमिनारों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिससे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी व्यावसायिक दक्षता को और बढ़ा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed