फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Postal department will start awareness campaign from Monday women will get this benefit

Sehore News: डाक विभाग सोमवार से जागरुकता अभियान चलाएगा, महिलाओं को ये मिलेगा लाभ

Fri, 05 May 2023 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 07:53 PM IST
सार

सीहोर जिले में डाक विभाग की ओर से सोमवार से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं को विशेष लाभ होगा। नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलेगा।

विज्ञापन
Sehore News Postal department will start awareness campaign from Monday women will get this benefit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में डाक विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जमा योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आगामी सोमवार से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर यह योजना शुरू की गई है। इस योजना का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक बीएके सचान ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा गत माह अप्रैल से मार्च 2025 तक सभी महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र योजना प्रारंभ की गई है। सीहोर संभाग के अंतर्गत समस्त डाकघरों में भी यह योजना उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत महिला या अवयस्क बालिका की ओर से संरक्षक के द्वारा ही कम से कम 1000 रुपये से महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोला जाएगा। इसमें अधिकतम दो लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इस पर सर्वाधिक 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अपने वार्षिक बजट के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर बचत योजना शुरू करने का जिक्र किया था। इसको मद्देनजर रखते हुए डाक विभाग ने इस योजना को दो साल के लिए शुरू किया है। ये योजना मार्च 2025 तक जारी रहेगी। योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई भी महिला दो साल के लिए किसी भी आयु वर्ग में निवेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं के मुकाबले अधिक 7.5 फीसदी ब्याज दी जा रही है। योजना में एक साल के बाद जमा राशि का अधिकतम 40 फीसदी तक निकासी का भी प्रावधान है। साथ ही खाता खोलने की तिथि से छह महीने के बाद खाता बंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने पर योजना में देय ब्याज दर से दो फीसदी कम यानी 5.5 फीसदी ब्याज दर के साथ राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed