फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Police Arrests Two Cattle Theft & Slaughter Accused Absconding for 3 Years with ₹2000 Bounty

Sehore News: गोवंश चोरी और गोकशी के मामले में तीन साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दो-दो हजार का था इनाम

Sat, 30 Aug 2025 08:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 08:00 PM IST
सार

शाहगंज पुलिस ने गोवंश चोरी और गोवंश के मामले में तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Sehore news: Police Arrests Two Cattle Theft & Slaughter Accused Absconding for 3 Years with ₹2000 Bounty
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : credit

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की शाहगंज पुलिस ने गोवंश चोरी और गोवंश के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे दो-दो हजार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2022 को फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध क्रमांक 104/2022 दर्ज किया गया था। मामला धारा 379 भा.दं.वि. एवं गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं 4, 5, 6, 9 के तहत पंजीबद्ध हुआ। इस घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने दोनों की गिरफ्तारी पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार काम कर रही थीं। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी शाहगंज और भोपाल क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अयान खान पिता गुड्डू खान उर्फ शरीफ खान 22, निवासी शाहगंज और उस्मान खान पिता अकबर खान 26, निवासी खानूगांव, भोपाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि किस तरह वे गौवंश चोरी और तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय बुधनी में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 15 हजार की मुर्गी देखी क्या? हर दिन देती है दो अंडे, 10 से 12 किलो तक होता है वजन, वीडियो

इससे पहले भी पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ा था। वर्ष 2022 में पुलिस ने खटपुरा गोशाला से चोरी हुई 8 गायों को बरामद किया था। इस दौरान सादाब व सोहेल खान को गिरफ्तार किया था। अयान और उस्मान तब से फरार चल रहे थे। 

ये भी पढ़ें: आरएसएस की पसंद, पीएम मोदी जानते हैं अहमियत, शिवराज की अध्यक्ष पद पर दावेदारी के बड़े कारण क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed