फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Moong truck caught by administration before black marketing, driver absconding

Sehore News: कालाबाजारी के पहले प्रशासन के हत्थे चढ़ा मूंग का ट्रक, समर्थन मूल्य पर खपाने की थी योजना

Sun, 13 Jul 2025 04:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए अवैध रूप से हरदा से सीहोर लाया जा रहा मूंग से भरा ट्रक प्रशासन ने जब्त किया। ट्रक में 900 बोरी मूंग लगी थी। लेकिन, कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Sehore news: Moong truck caught by administration before black marketing, driver absconding
मूंग से भरा ट्रक प्रशासन ने किया जब्त

विस्तार

समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पूर्व ही मूंग की कालाबाजारी के लिए लाया जा रहा ट्रक शनिवार देर शाम को सीहोर प्रशासन के हत्थे चढ़ गया। अफसरों की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि, टीम ने ट्रक का पीछा कर उसे ठीकरीखेड़ा के पास पकड़ लिया। ट्रक में 450 क्विंटल (900 बोरी) मूंग लदी हुई थी, जिसे कालाबाजारी के उद्देश्य से लाया जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक में लगी मूंग श्यामपुर निवासी कपिल पिता जगदीश जाट की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसानों की लंबी जद्दोजहद के बाद सरकार ने मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है। लेकिन, खरीदी कार्य शुरू होने से पहले ही कालाबाजारी की आशंका गहराने लगी है। शासन-प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद मूंग माफिया सक्रिय हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण शनिवार देर शाम क्षेत्र के श्यामपुर-वासुदेव गांव के बीच स्थित एक गोदाम में देखने को मिला। राजस्व विभाग एवं मंडी की टीम ने भैरूंदा तहसील के ग्राम श्यामपुर में अवैध रूप से समर्थन मूल्य पर बेचने के उद्देश्य से लाई जा रही लगभग 900 बोरी मूंग जब्त की। एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने बताया कि यह मूंग हरदा जिले से अवैध रूप से ट्रक में भरकर सीहोर जिले में लाई जा रही थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। नायब तहसीलदार अनीस कुरैशी ने बताया कि उक्त मूंग श्यामपुर निवासी कपिल पिता जगदीश जाट की है। मूंग को मंडी में विक्रय के लिए लाया गया था, जिसे श्यामपुर और वासुदेव के उपार्जन केंद्रों पर खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर बालागुरू के ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अन्य जिलों या व्यापारियों से अवैध रूप से लाया जा रहा मूंग जब्त किया जाए और संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रोकथाम के लिए चेकिंग की कार्रवाई लगातार की जाए, ताकि बाहरी जिलों या व्यापारियों का मूंग समर्थन मूल्य पर न बिक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह मूंग से भरा ट्रक प्रशासन ने किया जब्त

 

इस तरह मूंग से भरा ट्रक प्रशासन ने किया जब्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed