फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Leopard died after colliding with train on Budni railway station track; Forest department

Sehore News: बुदनी के रेलवे ट्रैक पर तेंदुए की ट्रेन से टकराने पर मौत; वन विभाग कार्रवाई में जुटा

Tue, 27 Feb 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

Sehore Hindi News: बुदनी के रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुए की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। यहां अकसर जानवरों की ट्रेन हादसे में मौत होती रहती है। इस सिलसिले में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
Sehore News: Leopard died after colliding with train on Budni railway station track; Forest department
ट्रेन से टकराकर दो साल के तेंदुए मौत हो गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर के बुदनी रेलवे स्टेशन के करीब एक तेंदुए की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। घटना रात के समय की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा, उसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुदनी रेलवे ट्रैक पर जंगली जानवरों के मरने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ट्रेन से टकराकर एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर ले गई। जहां मृत तेंदुए का पोस्टमॉर्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वन विभाग रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की संख्या अच्छी खासी है। करीब दो साल के तेंदुए की ट्रेन दुर्घटना में टकराने से मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed