Sehore News: कुबेरेश्वरधाम पर मंगलवार से आरंभ होगा निशुल्क रुद्राक्ष वितरण, बनाए गए नौ काउंटर
नौ लाइनों में श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार एक बार में करीब आठ से नौ हजार से अधिक रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण निशुल्क किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार 25 मार्च से कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष का वितरण शुरू होने वाला है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए नौ काउंटर बनाए गए हैं। कुबेरेश्वरधाम पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य ने वितरण स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया। कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में नौ काउंटरों से क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। यहां पर आने वालों श्रद्धालुओं के ठहरने, नि:शुल्क भोजन के साथ ठंडाई की व्यवस्था रहेगी। कुबेरेश्वर धाम समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा समिति द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए धूप से बचने के लिए शेड आदि की व्यवस्था की है। कुबेरेश्वर धाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के अलावा पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: गुमशुदा अधेड़ का नर कंकाल कैमोर पहाड़ पर मिला, गांव में मचा हड़कंप
नौ काउंटरों से होगा रुद्राक्ष का वितरण
रुद्राक्ष वितरण में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो इसके नौ काउंटर (लाइनें) बनाई गई है। इन काउंटरों से रुद्राक्ष क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे। आठ काउंटर सामान्य श्रद्धालु के अलावा एक काउंटर से विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है, जिससे आसानी से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष मिल सके। इन काउंटरों पर दो दर्जन से अधिक सेवादारों को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: सहकारिता संशोधन विधेयक पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट, सिंघार ने गला घोंटने वाला बताया
इसके अलावा यहां पर धूप और बारिश से बचने के लिए शेड आदि की व्यवस्था की है। नौ लाइनों में श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार एक बार में करीब आठ से नौ हजार से अधिक रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। पंडित श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण निशुल्क किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
