फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Employment assistant who was working with fake degree was removed Executive Officer took action

Sehore News: फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले रोजगार सहायक को हटाया, कार्यपालन अधिकारी ने की कार्रवाई

Sat, 06 Jul 2024 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

रोजगार सहायक को कंप्यूटर की डिग्री संबंधित विश्वविद्यालय से प्रमाणित कर कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन दो महीने बाद भी वह अपनी कंप्यूटर की डिग्री जमा नहीं करा सका।

विज्ञापन
Sehore News Employment assistant who was working with fake degree was removed Executive Officer took action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद पंचायत सीहोर के अंतर्गत आने वाली श्यामपुर तहसील के ग्राम सीलखेड़ा स्थित ग्राम पंचायत में फर्जी कंप्यूटर डिग्री के आधार पर नौकरी पाकर रोजगार सहायक के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की असलियत उजागर होने पर उसे सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम के व्यक्ति ने ग्राम पंचायत में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने और रोजगार सहायक के रूप में कार्य करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


रोजगार सहायक को कंप्यूटर की डिग्री संबंधित विश्वविद्यालय से प्रमाणित कर कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन दो माह बाद भी वह अपनी कंप्यूटर की डिग्री जमा नहीं करा सका। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी द्वारा उसे तत्काल सेवा से पृथक कर दिया है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत अंतर्गत सीलखेड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक जसपाल सिंह पिता जगदीश सिंह चंदेल के खिलाफ गांव के ही कुंजीलाल मीना ने शिकायत की थी कि जसपाल द्वारा फर्जी कंप्यूटर डिग्री के आधार पर रोजगार सहायक पद पर अवैध नियुक्ति हासिल की है।
विज्ञापन


उपरोक्त शिकायत के संबंध में गत दो अप्रैल 24 को जसपाल सिंह को अपना पक्ष रखने हेतु सात दिन में नियुक्ति के समय संलग्र डीसीए की अंकसूची संबंधित विश्वविद्यालय से प्रमाणित कराया जाकर जिला पंचायत कार्यालय उपलब्ध कराने को कहा गया था। लेकिन जसपाल सिंह द्वारा लगभग दो माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी उक्त अंकसूची की प्रमाणिकता संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि पत्र की तामिली 25 अप्रैल को कराई जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed