{"_id":"64bbb731f810612d0d0b8b43","slug":"sehore-news-dead-body-of-40-year-old-woman-found-in-a-decomposed-state-in-budhni-not-identified-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बुधनी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला 40 साल की महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बुधनी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला 40 साल की महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
Sat, 22 Jul 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:32 PM IST
सार
Sehore News: सीहोर जिले के बुधनी एरिया में एक 40 साल की महिला का शव मिला है। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। फिलहाल, शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीहोर जिले के बुधनी तहसील क्षेत्र में एक 40 साल की महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन
बुधनी पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात महिला उम्र करीब 40 साल का शव बुधनी थाना अंतर्गत ग्राम ऊचाखेड़ा के जंगल में नाले से मिला है, जिसका चेहरा कीड़े और जलीय जीवों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया है। इस तरह महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो मृतक महिला के दाहिने हाथ पर गुलाब के फुल की आकृत्ति गुदी होकर मीरा, रमेश, हरी सिंह नाम गुदा हुआ है। पुलिस को शंका है कि महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया होगा। हालांकि, इस पर जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही लग सकेगी।
विज्ञापन
मामले में थाना बुधनी पर मर्ग क्रमांक 40/23 धारा-174 सीआरपीसी का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। शव की अभी शिनाख्तगी नहीं हो सकी है। शव के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी बुधनी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खिची को मोबाइल नंबर 8770465299, 9893321007 पर दी जा सकती है।
