फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Chanting of Mahamrityunjaya Mantra will continue for two

Pashupatinath Temple Sehore: पशुपतिनाथ मंदिर में दो महीने तक लगातार चलेगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप

Mon, 10 Jul 2023 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

Pashupatinath Temple Sehore: सीहोर जिले में सावन मास और अधिक मास पर शहर के अवधपुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में लगातार महामृत्युंजय मंत्र के जाप का आयोजन किया जा रहा है। पहले सोमवार को दूध से अभिषेक किया गया।

विज्ञापन
Sehore News Chanting of Mahamrityunjaya Mantra will continue for two
दो महीने तक चलेगा महामृत्युंजय जाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर में अवधपुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर हर रोज आधा दर्जन से अधिक जोड़ों के साथ क्षेत्रवासी सुबह पांच बजे से रात सात बजे तक भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना पंडित अखिलेश रजोरिया के मार्गदर्शन में करते हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित रजोरिया ने बताया कि यहां पर सुबह भगवान शिव का विशेष श्रृंगार नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर में लगातार हर दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाएगा। पांच से अधिक पंडितों की उपस्थिति में प्रत्येक सोमवार को अभिषेक किया जाएगा। पहले सोमवार को दूध से अभिषेक किया गया है और आगामी सोमवार को दही से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन


पंडित रजोरिया ने मंत्र का प्रभाव बताते हुए कहा कि अभी सावन माह चल रहा है। इस माह शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मंत्रों का जाप करना चाहिए। खासतौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है, अनजाना भय खत्म होता है, मन को शांति मिलती है और विचार सकारात्मक बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed