{"_id":"66ac943b3f3c6b9afd07755c","slug":"sehore-news-bike-was-burnt-in-place-of-dead-body-in-cremation-ground-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: श्मशान घाट में मुर्दे की जगह खड़ी कर जला दी बाइक, लकड़ी और कंडों से ढक कर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: श्मशान घाट में मुर्दे की जगह खड़ी कर जला दी बाइक, लकड़ी और कंडों से ढक कर किया अंतिम संस्कार
Fri, 02 Aug 2024 01:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
अज्ञात लोगों ने श्मशान में मुर्दों के स्थान पर रात में अज्ञात मोटरसाइकिल को लकड़ी कंडे लगाकर उसका दाह संस्कार कर दिया। सुबह लोगों ने जली मोटर साइकिल को देख तो दंग रह गए।
विज्ञापन
श्मशान में जली हुई बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट में चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया गया। अज्ञात लोगों ने बाइक को लकड़ी और कंडे के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया। अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग का यह अजीब मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। श्मशान घाट पर मुर्दों की जगह बाइक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह श्मशान में लोगों को अजीबो गरीब मंजर दिखाई दिया जहां मुर्दों के स्थान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात में अज्ञात मोटरसाइकिल को लकड़ी कंडे लगाकर उसका दाह संस्कार कर दिया। सुबह लोगों ने जली मोटर साइकिल को देख तो दंग रह गए।
विज्ञापन
चिता सजाकर जलाई गई बाइक
स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसी घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा। श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है। घाट में चिता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है।
विज्ञापन
हालांकि बाइक को श्मशान में जलाने वाला कौन कहां का रहने वाला है उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
मामले में इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक इसमें किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कुछ शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
