फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Navratri fair in Salkanpur from October 3 private vehicles will not be able to go to hill

Salkanpur Fair Sehore: सलकनपुर में नवरात्रि मेला तीन अक्तूबर से, पहाड़ी पर नहीं जा सकेंगे निजी वाहन

Tue, 24 Sep 2024 03:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

सीहोर के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी धाम पर शारदीय नवरात्रि का मेला तीन अक्तूबर से लगेगा। यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लाखों श्रद्धालुओं पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Sehore Navratri fair in Salkanpur from October 3 private vehicles will not be able to go to hill
व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी धाम पर शारदीय नवरात्रि का मेला तीन अक्तूबर से लगेगा। यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह और एसपी मयंक अवस्थी सलकनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां तैयारियों का जायजा लेकर ट्रस्ट के सदस्य और अफसरों की बैठक ली। मेले के दौरान मंदिर पहाड़ी पर सडक़ मार्ग निजी वाहनों के लिए नवरात्रि समय 10 दिनों के लिए बंद रहेगा, सलकनपुर में संचालित टैक्सी सुविधा से श्रद्धालु मंदिर जा सकेंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने बैठक के पश्चात मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बैठक में पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसपी अवस्थी ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का आवागमन हो सके। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एसडीएम राधेश्याम बघेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप
कलेक्टर सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाए, जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

बाहरी बसों के लिए अस्थायी बस स्टैंड
बैठक में कलेक्टर सिंह तथा एसपी अवस्थी ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैण्ड बनाने के निर्देश दिए। ताकि सड़क मार्ग पर बसों से होने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो, वह रोड पर खड़े नहीं होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी। 

मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क
बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम बनाया जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत संपर्क में रहें।     

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था
कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को पेयजल आसानी से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाए। ताकि लोगों को सुविधा हो।


नर्मदा आंवली घाट का किया निरीक्षण
अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं। आंवलीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं निश्चित करने के लिए एसडीएम राधेश्याम बघेल ने आवंलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवली घाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वाटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, गोताखोर एवं पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालओं की सुरक्षा से संबधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed