फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Minister Bagri attended the Ashta Dussehra festival

Sehore: आष्टा दशहरा उत्सव में शामिल हुईं मंत्री बागरी, कहा- जीवन में लक्ष्य को पाने के लिए धैर्य बहुत आवश्यक

Sun, 13 Oct 2024 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Oct 2024 09:17 PM IST
सार

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने आष्टा के ग्राम खड़ी हाट में दशहरा उत्सव में भाग लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रावण दहन किया गया। बागरी ने अपने संबोधन में दशहरे को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता, शांति और विकास का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Sehore: Minister Bagri attended the Ashta Dussehra festival
दशहरा उत्सव में शामिल हुईं मंत्री प्रतिमा बागरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने आष्टा के ग्राम खड़ी हाट में आयोजित दशहरा उत्सव समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रावण दहन किया गया।

विज्ञापन


राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि दशहरा केवल श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्म मानव सेवा होना चाहिए। जीवन में धैर्य रखना बहुत आवश्यक है, जिसके जीवन में धैर्य नहीं है वह जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। कार्यक्रम के दौरान विधायक  गोपाल सिंह इंजिनियर, धारासिंह पटेल, सोनू गुणवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed