{"_id":"64491309a8f1927dcc023c88","slug":"sehore-maximum-39-lakh-quintals-arrived-in-ashta-mandi-created-a-new-record-with-an-income-of-18-crores-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: आष्टा मंडी में हुई सबसे अधिक 39 लाख क्विंटल आवक, 18 करोड़ की आय के साथ बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: आष्टा मंडी में हुई सबसे अधिक 39 लाख क्विंटल आवक, 18 करोड़ की आय के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
Wed, 26 Apr 2023 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
सीहोर जिले की एक कृषि उपज मंडी ने साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड आवक और आय को लेकर था। इस बीते वित्तीय वर्ष में 39 लाख क्विंटल से ज्यादा की आवक हुई है, वहीं 18 करोड़ से अधिक की आय मिली है।
विज्ञापन
आष्टा मंडी में रिकॉर्ड आवक हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की एक कृषि उपज मंडी ने साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड आवक और आय को लेकर था। इस बीते वित्तीय वर्ष में 39 लाख क्विंटल से ज्यादा की आवक हुई है, वहीं 18 करोड़ से अधिक की आय मिली है। मंडी समिति आष्टा ने अपने स्थापना के वर्ष 1962 से आज दिनांक तक आवक एवं आय में रिकार्ड वृद्धि करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति की है।
जानकारी के मुताबिक सीहोर जिले में आने वाली आष्टा कृषि उपज मंडी ने ये कमाल किया है। मंडी समिति के भारसाधक अधिकारी एसडीएम आनंद सिंह राजावत, मंडी सचिव राजेश साकेत एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर ने किसानों को असुविधा न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया। उसी का परिणाम है कि न केवल आष्टा विकासखंड अपितु आसपास के अन्य जिलों की तहसीलों से भी यहां पर उपज बिकने के लिए आती रही। बीते साल कृषि उपजों की आवक 39 लाख 26 हजार 880 क्विंटल दर्ज की गई है।
मंडी राजस्व की राशि भी पिछले वर्षों की अपेक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक मंडी राजस्व राशि 18 करोड़ 13 लाख 19 हजार 732 रुपये प्राप्त की गई है। जो कि गत 60 वर्षों का एतिहासिक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष 1 अप्रैल 22 से 24 अप्रैल 22 तक मंडी की कुल आवक 4 लाख 97 हजार 487 क्विंटल थी, जिसकी तुलना में इस वर्ष 1 अप्रैल 23 से दिनांक 24 अप्रैल 23 तक की स्थिति में कुल आवक 8 लाख 64 हजार 211 क्विंटल मंडी में दर्ज की गई है, जो कि निरंतर ओर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
मंडी सचिव राजेश कुमार साकेत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंडी समिति आष्टा में मंडी की स्थापना वर्ष 1962 से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक कि स्थिति में वर्ष 2022-23 में सबसे अधिक मात्रा में कृषि उपजों की आवक 39 लाख 26 हजार 880 क्विंटल दर्ज की गई है। साथ ही मंडी राजस्व की राशि भी पिछले वर्षों की अपेक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक मंडी राजस्व राशि 18 करोड़ 13लाख 19 हजार 732 रुपये प्राप्त की गई है। जो कि गत 60 वर्षों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।