{"_id":"64b8b2f8dc04cbf884064f93","slug":"sehore-married-woman-climbs-on-water-tank-due-to-family-dispute-adamant-on-apologizing-to-her-in-laws-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों से माफी मंगवाने की बात पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों से माफी मंगवाने की बात पर अड़ी
Thu, 20 Jul 2023 09:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:37 AM IST
सार
सीहोर जिले में एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गई और सास-ससुर, जेठ-जेठानी और पति से माफी मंगवाने की जिद करने लगी। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद महिला पानी की टंकी से नीचे उतरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिले में बुधवार को शाम चार बजे के लगभग सद्दाम कालोनी निवासी एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते मुक्ति धाम के पास बनी हुई पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, प्रभारी तहसीलदार अभिनाश सोनानियां ने महिला को उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरी। इस दौरान पति की समझाइश के बाद जैसे-तैसे महिला पानी की टंकी से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने महिला व परिवारजनों को थाने में लाकर समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार नगर की सद्दाम कालोनी निवासी रेहाना पति नकीब खान शाम चार बजे के लगभग अचानक ही पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस को व प्रशासन को जैसे ही इसकी भनक लगी मौके पर पहुंचकर महिला को उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला सास, ससुर, जेठ, जेठानी व पति से माफी मंगवाने की बात पर अड़ी हुई थी। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का पति नकीब खान व उसके ससुर मौके पर पहुंचे और ससुर के द्वारा माफी मांगने व पति के द्वारा काफी मिन्नते करने के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी। महिला का आरोप था कि परिवार के लोग उसे परेशान करते हैं। बार-बार तलाक देने की धमकी देने के साथ ही उसे प्रताड़ित करते हैं। उसकी सुनवाई नहीं होने के चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले पति के खिलाफ व उसके बाद जेठ-जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। परिवारजनों के द्वारा बयान में बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज जारी है।