{"_id":"62b874728dad57757951915c","slug":"sehore-intoxication-is-a-poison-in-the-society-which-makes-a-person-hollow-inside-like-a-termite-pandit-pradeep-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: नशा समाज में एक जहर है जो इंसान को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर देता है- पंडित प्रदीप मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: नशा समाज में एक जहर है जो इंसान को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर देता है- पंडित प्रदीप मिश्रा
Sun, 26 Jun 2022 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:30 PM IST
सार
पंडित मिश्रा ने कहा कि अगर नशा करना है तो भगवान के नाम का करो। भगवान के नाम का नशा मनुष्य के जीवन को सुखमयी तथा आनंदमयी बनाता। नशा वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी को तबाह कर रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के दौरान सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के दौरान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे। मिश्रा ने कहा कि नशा करना है तो भगवान का करो, नशा मनुष्य की बुद्धि और विवेक को नष्ट कर देता है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम नशा मुक्ति केन्द्र के संस्थापक वीपी सिंह और श्रीमती विमला सिंह ने भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा का स्वागत किया। पंडित मिश्रा ने कहा कि अगर नशा करना है तो भगवान के नाम का करो। भगवान के नाम का नशा मनुष्य के जीवन को सुखमयी तथा आनंदमयी बनाता। नशा वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी को तबाह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नशा समाज में एक जहर है जो इंसान को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर इंसान की बुद्धि को दूषित कर देता है। नशा करने के उपरांत इंसान का तन और मन एकाग्र नहीं रहता। मानव अपना होश खोकर अपने पराये की परख भूल जाता है। नशा इंसान को जीवन नही देता। नशा तो इंसान के जीवन का नाश करता है। यदि सच में नशा करना चाहते हैं तो प्रभु भक्ति का नशा करे। जो सदा के लिए चढ़ा रहता है जो कभी नहीं उतरता। ऐसे नशे को करके हम भक्ति का आनंद प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
इससे पहले स्वागत भाषण केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि नशा निरोधक दिवस के मौके पर यहां पर मौजूद हितग्राहियों को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित मिश्रा स्वयं आए हैं और अपने आशीष वचनों से उनको इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक सिंह ने हर साल की तरह इस साल भी नशा निरोधक दिवस पर केन्द्र में मौजूद 200 से अधिक हितग्राहियों के सामने शपथ-पत्र का अनुमोदन कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वयं गुरु जी का संदेश है कि नशा मुक्ति भारत का निर्माण हो। संचालन नटवर कुशवाहा ने किया। आभार सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्रवण कुमार पचौरी ने माना।