फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: In CM Shivraj's home district, a woman grazing goat became sarpanch unopposed, set an example of women empowerment

Sehore: सीएम शिवराज के गृह जिले में बकरी चराने वाली महिला बनी निर्विरोध सरपंच, नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की

Mon, 20 Jun 2022 02:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

सीएम शिवराज के गृह जिले ससली गांव में नारी सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने एक बकरी चराने वाली महिला को निर्विरोध सरपंच चुना है।

विज्ञापन
Sehore: In CM Shivraj's home district, a woman grazing goat became sarpanch unopposed, set an example of women empowerment
बकरी चराने वाली महिला बनी सरपंच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश अपने अजब गजब कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले बुदनी विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने यहां एक बकरी चराने वाली महिला को निर्विरोध सरपंच चुना है।
विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ससली में एक बकरी चराने वाली महिला सुलोचना बाई को निर्विरोध ग्राम पंचायत का सरपंच चुना गया है, जिससे चारों तरफ ग्राम ससली की वाहवाही गूंज रही है। समरस पंचायतों में ससली का नाम महत्वपूर्ण हैं, यहां सरपंच के साथ ही सभी पंच भी महिलाएं ही चुनी गई हैं।
विज्ञापन


नवनियुक्त सरपंच सुलोचना बाई ने बताया कि पंचायत चलाने का अवसर मिला है, जैसा सब लोग कहेंगे वैसा मिलजुल करेंगे। बता दें सुलोचना बाई मजदूरी कर और तीन घरों की बकरी चराने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससली ग्राम को सीएम कर चुके हैं सम्मानित
ससली ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जवला योजना में अतिविशिष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित भी किया था। ससली सीहोर जिले का पहला ऐसा गांव था जो धुआं मुक्त घोषित हुआ था।


ग्राम पंचायत की स्थिति पर नजर डालें तो यहां लगभग 100 से अधिक मकान हैं, जिनमें तकरीबन 700 लोग निवास करते हैं। अब निर्विरोध सरपंच चुने जाने के कारण और पूरी पंचायत में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनने से यह पंचायत समरस घोषित हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed