{"_id":"62e3ccc3da65cb04c907f6a3","slug":"sehore-gopal-engineer-became-the-president-jeevan-singh-mandloi-won-the-post-of-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: गोपाल इंजीनियर बने अध्यक्ष, जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष पद पर जीते, दोनों को मिले 11 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: गोपाल इंजीनियर बने अध्यक्ष, जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष पद पर जीते, दोनों को मिले 11 वोट
Fri, 29 Jul 2022 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:34 PM IST
सार
सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर गोपाल इंजीनियर वाला चुनकर आए, वहीं जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सम्पन्न कराया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान जिला पंचायत सभाकक्ष में कराया गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा के गोपाल सिंह इंजीनियर को विजय घोषित किया गया। उन्हें 11 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार जीवन सिंह मण्डलोई को विजय घोषित किया गया। उन्हें भी 11 मत प्राप्त हुए।
रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते समय सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, जसपाल अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते समय सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, जसपाल अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
