{"_id":"6650669a2fcb6003260ffcd8","slug":"sehore-eight-days-after-the-marriage-the-robber-bride-took-away-jewelery-and-rs-1-5-lakh-from-champat-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: लुटेरी दुल्हन विवाह के आठ दिन बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर चंपत, पुलिस से गुहार लगाने पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: लुटेरी दुल्हन विवाह के आठ दिन बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर चंपत, पुलिस से गुहार लगाने पहुंचा दूल्हा
Fri, 24 May 2024 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 03:36 PM IST
सार
सीहोर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवक को ठगकर शादी के आठ दिन बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर दुल्हन भाग गई। अब दूल्हा पुलिस के पास शिकायती आवेदन लेकर पहुंचा है।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर स्थित अमलाहा गांव से एक लुटेरी दुल्हन विवाह के आठ दिन तक घर पर रही। इसके बाद गहने और डेढ़ लाख रुपये लेकर चंपत हो गई। दूल्हे के पास हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं बचा। परेशान दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन का शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है।
जानकारी के अनुसार अमलाहा गांव के 31 वर्षीय दिव्यांग युवक राजेंद्र उपाध्याय ने अमलाहा पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन दिया था। इसमें बताया कि वह 50 प्रतिशत दिव्यांग है, उसकी मुलाकात सीहोर जिले के योगेंद्र बघेल से हुई तो उन्होंने उसकी शादी 30 जनवरी 2023 को बैतूल के ग्राम दोलीधान की रवीना से तय कराया। दोनों ने लिवइन रिलेशनशिप में रहने का अनुबंध किया। इसके बाद पिछले दिनों उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसमें करीब एक लाख रुपये का खर्च आया। शादी के बाद हम घर आ गए। विवाह के बाद हंसी-खुशी दिन बीत रहे थे। इसी दौरान विवाह के आठ दिन बाद उसकी पत्नी रवीना डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये के जेवरात लेकर भाग गई।
सीहोर के योगेंद्र ने कराई थी शादी
राजेंद्र उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि लुटेरी दुल्हन रवीना से उसकी मुलाकात सीहोर के कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले योगेंद्र बघेल से कराई थी। योगेंद्र ने ही रवीना से उसका संबंध कराया था। जब रवीना भाग गई तो उसने कई बार योगेंद्र को बताया, लेकिन वह अब दुल्हन को बुलाने की बात से मुकर गया।
विज्ञापन
कर्ज लेकर किया था विवाह, लाखों लेकर भाग गई दुल्हन
पीड़ित राजेंद्र उपाध्याय ने अमलाहा चौकी में आवेदन देकर यह भी बताया कि उसने कर्ज लेकर शादी की थी। शादी के बाद दुल्हन डेढ़ लाख रुपये और करीब 60 हजार रुपये के जेवरात लेकर भाग गई। राजेंद्र ने पुलिस से आरोपी रवीना को गिरफ्तार करने और उसके रुपये व जेवरात वापस दिलाने की गुहार लगाई।