फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: District Panchayat member Shashank Saxena demanded drought relief package

Sehore: जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ने सूखा राहत पैकेज की मांग की, बोले- किसानों के बिजली बिल, कर्ज माफ हो

Sun, 03 Sep 2023 12:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

Sehore News: जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने सरकार से किसानों के लिए सूखा राहत पैकेज की मांग की है। सक्सेना का कहना है कि बारिश न होने के चलते सीहोर में किसानों की हालत खराब है, इसलिए उनके बिजली बिल माफ होने चाहिए।

विज्ञापन
Sehore: District Panchayat member Shashank Saxena demanded drought relief package
शशांक सक्सेना ने सूखा राहत पैकेज की मांग की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिला सूखे की मार झेल रहा है। वर्षा न होने से खरीफ फसलों पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने जिले को सूखा प्रभावित घोषित किए जाने की मांग उठाई है। सक्सेना ने प्रदेश सरकार से मांग कर कहा कि क्षेत्र में बारिश न होने के कारण सोयाबीन फसल बर्बादी की कगार पर है। जिले की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। नदी, कुएं, तालाब, पोखर, नहर किसानों के खेत सूखे पड़े हैं। खेती के अलावा किसानों के पास आय का कोई जरिया नहीं होता इसलिए जिला को सूखा प्रभावित घोषित कर विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। जिससे किसानों को राहत मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के सारे कर्ज माफ होने चाहिए। खेती पर किसान निर्भर होता है अब फसल बिगड़ने पर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करे। बिजली कंपनी किसानों से सख्ती से बिलों की वसूली करती है, यह नहीं होना चाहिए। क्षेत्र के किसानों के बिजली बिल माफ होना चाहिए। साथ ही खेती के लिए बैंक से लिए गए ऋण भी माफ होना चाहिए। किसान इस देश की रीढ़ है, आज वह संकट में हैं। इस विषम परिस्थिति में सरकार किसानों को इस संकट से उबारे। फसलों के लिए उचित मुआवजा मिलना चाहिए। मांग उठाई है कि जिले को सूखा राहत पैकेज मिलना चाहिए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed