{"_id":"66d871e3c9a12e84740aad17","slug":"sehore-close-contest-in-state-level-football-competition-gwalior-defeated-shivpuri-1-0-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कांटे का मुकाबला, ग्वालियर ने शिवपुरी को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कांटे का मुकाबला, ग्वालियर ने शिवपुरी को 1-0 से हराया
Wed, 04 Sep 2024 08:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:12 PM IST
सार
प्रतियोगिता का पहला मैच कांटे का रहा, इस मैच में दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ग्वालियर टीम के अंश धाकड़ के एक मात्र गोल के कारण शिवपुरी एक गोल से पराजीत हो गई। इसके अलावा एक अन्य मैच भी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
सीहोर में जारी राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में शामिल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेसिडेंट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को कांटे का मुकाबला खेला गया था। इसमें ग्वालियर ने शिवपुरी को 1-0 से हराया।
इस रोमांचक मैच में हॉफ टाइम तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर पाई थीं, लेकिन मैच के 68वें मिनिट में ग्वालियर के अंश धाकड़ ने एक मात्र गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर-शिवपुर के मध्य खेला गया था, जिसमें दोनों ही टीम रोमांचक मुकाबले में 2-2 से बराबरी पर रहीं।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच कांटे का रहा, इस मैच में दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ग्वालियर टीम के अंश धाकड़ के एक मात्र गोल के कारण शिवपुरी एक गोल से पराजीत हो गई। इसके अलावा एक अन्य मैच भी रोमांचक रहा। यह मुकाबला सीहोर-शिवपुर के मध्य खेला गया था। इस मुकाबले में पहले हॉफ तक शिवपुर की टीम ने 2 गोल की बढ़त ली थी, लेकिन मैच के 80वें और 83 मिनिट पर शहर के प्रतिभाशाली स्ट्राइकर कृष्णा ने दो गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इस मैच में शिवपुरी की ओर से अंशुल यादव ने मैच के 10 वें और 35 वें मिनिट में गोल किए थे।
विज्ञापन
कल होने वाले मुकाबले
इधर शहर के आवासीय खेल मैदान पर खेली जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे रायसेन-खंडवा और दूसरा मैच दोपहर साढ़े तीन बजे छिदवाड़ा-सिवनी के मध्य खेला जाएगा।