फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Robbery case Took a car on rent from Bhopal robbed driver in Sehore also transferred money via UPI

लूट का मामला: भोपाल से किराए की कार ली, सीहोर में ड्राइवर को लूटा, UPI से पैसे भी ट्रांसफर किया

Tue, 01 Oct 2024 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को दबोच लिया है। जबकि एक फरार है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Robbery case Took a car on rent from Bhopal robbed driver in Sehore also transferred money via UPI
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में किराए की कार लेकर ड्राइवर से मारपीट करने के बाद कार और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की नीयत इतनी बिगड़ी गई कि बदमाशों से ड्राइवर के मोबाइल से यूपीआई कराकर कैश भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को दबोच लिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


फरियादी नितिन कुमार सनोदिया निवासी भोपाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 23 सिंतबर को शाम सात बजे भोपाल से चार लोग प्रदीप पिता नरेश मेवाड़ा (28) निवासी ग्राम रलावती थाना बिलकिसगंज सीहोर, विराट उर्फ सोनू मेवाड़ा पिता भगवान सिंह मेवाड़ा (24) निवासी ग्राम पासी शहर थाना कालापीपल जिला शाजापुर, क्रिस पिता महेश मेवाड़ा (19) निवासी ग्राम पासी शहर थाना कालापीपल जिला शाजापुर तथा मनीष पिता केदार सिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम मदाना थाना सलसलाई जिला शाजापुर मेरी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर किराए से सीहोर लेकर आए थे। 
विज्ञापन


चारो लोगों ने इंडस्ट्रीज एरिया बढियाखेड़ी में सुनसान पार्किंग में मेरी गाड़ी रोक कर मेरे साथ मारपीट कर जेब में रखे पैसे निकाल लिए तथा मोबाइल से फोन पर पैसे भी ट्रांसफर कर लिए। फिर मेरे से चारो व्यक्तियों ने मेरे नकदी रुपये, मोबाइल और कार लूट लिए। मुझे कोलार डैम के आगे जंगल में छोड़कर चले गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात चार व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मनोज मालवीय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने फरियादी के अकाउंट की डिटेल निकलवाई, जिस पर से जिस यूपीआई आईडी पर आरोपी द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उस अकाउंट की जानकारी बैंक से निकाली तो बैंक अकाउंट प्रदीप मेवाड़ा निवासी रलावती थाना बिलकिसगंज का होना पाया गया।


खाते की जानकारी के अनुसार, प्रदीप मेवाड़ा की तलाश की गई। प्रदीप मेवाड़ा को पकडऩे पर जब पुलिस ने उक्त पैसों के ट्रांजेक्शन की जानकारी उससे पूछी तो उसके द्वारा अपने साथी मनीष मेवाड़ा, विराट मेवाड़ा व क्रिश मेवाड़ा के साथ 23 सितंबर को गाड़ी किराए से करके बडियाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में उसके ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी लूटकर ले जाना स्वीकार किया। आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी विराट मेवाड़ा व क्रिश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जब्त की गई तथा इनका अन्य एक साथी मनीष मेवाड़ा घटना दिनांक से लूट हुआ मोबाइल लेकर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी व लूट के अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed