फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Municipality took action on single use polythene in Sehore

Sehore: सिंगल यूज पॉलिथीन पर कार्रवाई; नपा ने जब्त किया दो क्विंटल से अधिक का माल, सात हजार जुर्माना वसूला

Thu, 10 Aug 2023 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 09:01 PM IST
सार

नगर पालिका ने सब्जी मंडी, गांधी रोड सहित अन्य स्थानों से की अभियान की शुरुआत। डेढ़ घंटे तक चले इस सघन अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Municipality took action on single use polythene in Sehore
जब्त पॉलिथीन के साथ नगर पालिका टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिंगल यूज प्लास्टिक पर शुक्रवार को प्रतिबंध लग जाने के बाद नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर पॉलिथीन के उपयोग को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पिछले तीन माह से नगर पालिका अभियान चला रहा है। पॉलिथीन के विक्रेताओं को इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बैठक कर चर्चा भी की है, लेकिन इसके बाद भी इसका उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज पॉलिथीन के उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर पालिका के सीएमओ भूपेन्द्र कुमार दीक्षित के निर्देश के बाद दुकानों की चेकिंग की। यहां से करीब दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान सात हजार के चालान भी बनाए गए। दुकानदार और व्यापारियों को पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


दोबारा प्लास्टिक मिला तो चार गुनाा हो चालान
नगर पालिका ने गुरुवार की सुबह शहर के सब्जी मंडी, गांधी रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अलग-अगल क्षेत्रों में कार्रवाई की। दल द्वारा आसपास की दुकानों पर चालानी कार्रवाई की। डेढ़ घंटे तक चले इस सघन अभियान चलाया गया। विक्रेताओं व उपभोक्ताओं के खिलाफ 500 एवं 1000 हजार रुपये के चालान बनाए। दुकानदारों को चेताया गया कि दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने चार गुणा तक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। साथ ही दुकानदारों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका और राजस्व विभाग के मैदानी कर्मियों के साथ स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। इसको लेकर गत दिनों नगर पालिका सभाकक्ष में स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पॉलिथीन व्यापारियों, पार्षदों, स्वच्छता निरीक्षक अमित यादव सहित पार्षदों की उपस्थिति में बैठक ली और कहा कि आप अपनी अंतरात्मा की आवाज को ध्यान में रखते हुए  शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाए। सहयोग करने वालों को सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों की एक बैठक लेकर सभी को निर्देश दिया है कि अब पॉलिथीन नहीं मिलनी चाहिए। वहीं आगामी दिनों से सिंगल प्लास्टिक को लेकर छापेमार कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed