फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Weather: Weather took a turn in Madhya Pradesh chances of rain in many districts

MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश के आसार, कुछ जगहों पर गिर सकते हैं ओले

Mon, 27 Nov 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:13 AM IST
सार

MP Weather: मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं के घेरे से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसका असर पश्चिमी हिस्से में ज्यादा रहेगा। 28-29 नवंबर को सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचेगा, जिससे जबलपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं। अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather: Weather took a turn in Madhya Pradesh chances of rain in many districts
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ रात से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन


नवम्बर के आखिरी हफ्ते में इस बार पहली बार गिरे मावठे ने मौसम में ठण्डक घोल दी। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद देर रात से बूंदाबांदी ने बारिश का रूप ले लिया। बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी है। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम के करवट बदलने के साथ ही अचानक शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि लगातार पूर्व की दिशा से हवाएं चल रही हैं और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण 27 और 28 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिरने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के खिले चेहरे
मावठे की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों की माने तो मावठे की बारिश फसलों के लिए अच्छी है। इससे फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी। वहीं किसानों को फसलों में एक बार की सिंचाई से भी मुक्ति मिल जाएगी।

आज यहां बारिश के आसार
भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, उमरिया, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल में कहीं-कहीं हल्की बारिश, सागर में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed