फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Sacks of notes stolen from Salkanpur temple found in forest, two accused arrested

MP News: सलकनपुर मंदिर से चोरी नोटों की बोरियां जंगल में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

सलकनपुर मंदिर से चोरी हुए नोटों के बोरे चोरी होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जंगल से दो बोरे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Sacks of notes stolen from Salkanpur temple found in forest, two accused arrested
सलकपुर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के सलकनपुर देवी धाम से नोटों से भरे बोरे चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नोटों से भरी दो बोरियां जंगल से मिली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी हो गई। देवीधाम से अज्ञात बदमाश नोटों से भरे छह बोरे साथ ले गए थे। इनमें करीब आठ लाख रुपये होने की बात कही जा रही थी। पुलिस के लिए ये चोरी चुनौती बन गई थी। 
विज्ञापन


एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीम बनाई गई थी। मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। टीम तकनीक का भी सहारा ले रही थी। इस बीच पता चला कि सलकनपुर के रहने वाले राहुल पिता सुभाष राठौर के घर कुछ बाहरी लोग आए थे। पुलिस ने राहुल से पूछताछ की। उसने बताया कि घटना दिनांक की पूर्व रात्रि होशंगाबाद के अनिल पिता मदनलाल खरे और शुभम पिता मोहन कटारिया आए थे। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल की जांच की, तो पता चला कि घटना के समय दोनों आरोपियों के बीच बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

MP News: Sacks of notes stolen from Salkanpur temple found in forest, two accused arrested
चोरों की निशानदेही पर जंगल से नोटों से भरी बोरियां बरामद कर ली गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने सब कबूल कर दिया। उनकी निशानदेही पर  जंगल से दो नोटों से भरी बोरियां और घटना में प्रयुक्त लोहे की टॉमी तथा लोहे काटने की आरी को जब्त किया गया। पुलिस वन विभाग के साथ जंगल में तलाश कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि राहुल राठौर के बारे में चर्चा है कि वह सलकनपुर में सफाईकर्मी है, हालांकि ट्रस्ट से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पता चला है कि आरोपी अनिल, शुभम उसके रिश्तेदार हैं। बरामद हुए नोटों की गिनती ट्रस्ट के सामने की जाएगी। 

वीडियो भी आए थे सामने
सलकनपुर मंदिर में चोरी का मामला प्रदेशभर में छाया था। सोमवार को चोरी हई थी, बुधवार को चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दो बदमाश नोटों से भरी बोरियां कंधे पर ले जाते दिख रहे हैं। इन्होंने 40 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। 
चोरों ने वारदात 40 मिनट में की। बदमाश वीआईपी गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे थे। मंदिर के स्ट्रॉन्ग रूम से 6 बोरियों में भरकर करीब 10 लाख रुपये ले गए थे। 2 बोरी रोप-वे के पास छोड़ गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 फोटोज भी जारी किए थे। 

लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
सलकनपुर मंदिर में चोरी मामले में मंदिर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सीहोर एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, उनमें 18वीं वाहिनी कंपनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम एवं पुष्पराज शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed