{"_id":"64c249718b7124d28104dfa3","slug":"mp-news-husband-killed-wife-and-three-year-old-son-by-cutting-them-with-an-axe-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पति ने पत्नी और तीन साल के बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, मानसिक रोगी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पति ने पत्नी और तीन साल के बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, मानसिक रोगी है आरोपी
Thu, 27 Jul 2023 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:09 PM IST
सार
सीहोर में मानसिक विक्षिप्त पति ने पत्नी और बेटे के कुल्हाड़ी काट डाला। हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरदार नगर में 30 वर्षीय युवक ने अपनी ही पत्नी और तीन साल के बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्दयता से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सरदार नगर निवासी गणेशराम विश्वकर्मा (30) अपनी पत्नी मोना (26) एवं 3 साल के पुत्र वेदांत के साथ रहता था। गुरुवार सुबह किसी बात पर नाराज होकर उसने पत्नी मोना और मासूम बेटे वेदांत पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
शाहगंज टीआई पंकज बडेकर का कहना है कि गणेशराम विश्वकर्मा मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। 6 महीने पहले उसके सिर पर चोट लगी थी। जिससे उसका इलाज चल रहा है। इस वजह से वह बीच-बीच में पागलों की तरह हरकत करता था। हो सकता है इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया हो। इससे पहले वो लकड़ी कारीगरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।