फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Fake letter increase in soybean MSP goes viral mentions increasing support price Rs 5,789 per quintal

MP News: सोयाबीन MSP बढ़ाने संबंधी फर्जी पत्र वायरल, समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,789 रुपये प्रति क्विंटल करने का जिक्र

Sat, 14 Sep 2024 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

सोयाबीन एमएसपी बढ़ाने संबंधी फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। इसमें सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,789 रुपये प्रति क्विंटल करने का जिक्र किया गया है। सचिव कृषि, सेल्वेंद्रन ने कहा, भ्रामक समाचार फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
MP News Fake letter increase in soybean MSP goes viral mentions increasing support price Rs 5,789 per quintal
खेत में खड़े किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में सोयाबीन एमएसपी बढ़ाने संबंधी फर्जी पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,789 रुपये प्रति क्विंटल करने का जिक्र किया गया है। सोयाबीन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के संबंध में भ्रामक समाचार फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


किसान कल्याण तथा कृषि विकास सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वर्ष 2024 -25 के लिए सोयाबीन की एमएसपी बढ़ाने संबंधी फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र पूर्णत: फर्जी है। फर्जी पत्र को वायरल करके भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से प्राप्त अनुमति अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए सोयाबीन का उपार्जन निर्धारित दर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल से ही किया जाएगा। सचिव कृषि सेल्वेंद्रन ने बताया है, सोयाबीन की एमएसपी बढ़ाने संबंधी फर्जी पत्र वायरल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी पत्र में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के प्रमुख सचिव एस. सेल्वेंद्रन के हस्ताक्षर से वर्ष 2024-25 विपणन खरीफ फसल सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 5,789 रुपये प्रति क्विंटल करने का जिक्र है, जो कि पूर्णतः फर्जी और भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के उप संचालक ने किया सोयाबीन की फसल का निरीक्षण
कृषि विभाग के उपसंचालक केके पांडे ने ग्राम निपानिया खुर्द, नोनीखेड़ी एवं खंडवा में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों ने चर्चा करते हुए फसल के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने बताया कि फसल बहुत अच्छी अवस्था में है तथा 10 से 15 दिनों में पककर कटाई के लिए तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed