{"_id":"66a9d6933b402ef12a03ad98","slug":"mp-news-eow-raids-cheese-factory-in-sehore-team-of-20-members-is-investigating-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर में पनीर फैक्टरी पर EOW का छापा, 20 सदस्यों की टीम कर रही जांच, कुछ दिन पहले किया गया था सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर में पनीर फैक्टरी पर EOW का छापा, 20 सदस्यों की टीम कर रही जांच, कुछ दिन पहले किया गया था सील
Wed, 31 Jul 2024 11:45 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:45 AM IST
सार
सीहोर की जय श्री गायत्री पनीर फैक्टरी और इसके मालिक के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। दो अलग-अलग टीमें फैक्टरी और मालिक के आवास पर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
जय श्री गायत्री पनीर फैक्टरी में जांच जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्टरी पर ईओडब्ल्यू की टीम के छापा मारा है। बुधवार तड़के ईओडब्ल्यू की 20 सदस्यीय टीम ने फैक्टरी में छापा मारा। अधिकारी फैक्टरी में जांच-पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद पता चलेगा फैक्टरीमें क्या-क्या कमियां पाई गई हैं। टीम फैक्टरी के कागजों की जांच कर रही है। इस फैक्टरी को कुछ दिन पहले सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूरा मामला सीहोर के नजदीक ग्राम पिपलियामीरा में स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्टरी का है। जहां ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह छापा मारा। 20 सदस्यों की टीम फैक्टरी में जांच कर रही है। सीहोर गायत्री पनीर फैक्ट्री में दूध से कई तरह की चीजें बनती हैं जो विदेशों तक जाती हैं। पिछले कई दिनों से फैक्टरी बंद थी। फैक्टरी से केमिकल युक्त गंदा पानी बाहर नाले और खेत में फैलाकर प्रदूषण को बढ़ावा देने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सील कर दिया था। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर की थी।
विज्ञापन
फैक्टरी के मालिक के घर पर भी रेड
फैक्टरी के अलावा ईओडब्ल्यू टीम ने उसके मालिक अमित मोदी के सीहोर क्रिसेंट रेसिडेंसी स्थित घर पर भी छापा मारा है। यहां भी करीब 10 सदस्यों की टीम सुबह से जांच कर रही है।
विज्ञापन
