फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News CM Shivraj says Homeless people will get leases and houses under Chief Minister Housing Scheme

MP News: सीहोर में CM शिवराज ने कहा- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को मिलेंगे पट्टे और मकान

Sat, 16 Sep 2023 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

सीहोर जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और जनता ही मेरा परिवार है। मुझे हर व्यक्ति की चिंता है और मैं कैसे प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां ला सकूं, इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर के अमलाहा में एक कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
MP News CM Shivraj says Homeless people will get leases and houses under Chief Minister Housing Scheme
सीहोर में सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई चिंता न करें, जिन किसानों की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर बीमा कंपनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि पहले पानी की कमी से किसानों की फसल खराब हो जाती थी और किसानों की लागत तक नहीं निकल पाती थी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में पाइप लाइन के माध्यम से नर्मदा का पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिचाई कर सकें और फसल का उत्पादन अच्छा हो सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों के जीवन में लाड़ली बहना योजना उजियारा बनकर आई है। आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनें अपने साथ-साथ अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने पैसे आने से बहनों को घर के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रुपये कर दिया गया है। हर लाड़ली बहना को 250 रुपये के मान से बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों की आंखों में कभी आंसू नही आने दूंगा। हर बहन की आमदानी दस हजार रुपये हो, इसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा छह हजार रुपये दिए जाते हैं। अब प्रदेश सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को प्रतिमाह 12000 रुपये की राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना और उज्जवला योजना के परिवारों को अब 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। सभी पंचायतों के गांव-गांव में 17 सितंबर से लाड़ली बहना के फॉर्म के लिए लगाए गए कैम्पों की तरह ही एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे। बीमार होने पर आयुष्मान कार्ड की मदद से नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है। आयुष्मान कार्ड की मदद से बड़े-बड़े निजी अस्पतालों में भी नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छठवीं और नवमीं कक्षा के दूसरे गांव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चो को साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपये की राशि दी गई है, ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई परेशानी न हो। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये दिए गए हैं। अगले साल से 60 प्रतिशत लाने वाले बच्चों को भी 25 हजार रुपये लैपटॉप की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आएंगे, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है। अगले साल दो बेटा और दो बेटियों को स्कूटी दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार द्वारा भरी जाएगी।

मध्यप्रदेश ने देश में बनाई अपनी अलग पहचान - कृषि मंत्री तोमर
केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। नरेन्द्र सिंह तोमर जिले के आष्टा, कोठरी और अमलाहा में एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कार्य हुआ है। तोमर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनकी सराहना सम्पूर्ण देश में हो रही है।


तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कार्यक्रम में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी तथा इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed