फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Auspicious times started from Makar Sankranti

MP News: मकर संक्रांति से शुरू हुए शुभ और मांगलिक कार्य, जानिए 2024 में विवाह के लिए कौन से 58 शुभ मुहूर्त

Thu, 18 Jan 2024 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:59 AM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास शुरू होते ही एक महीने के लिए किसी भी तरह के शुभ पर रोक लग जाती है। फिर मकर संक्रांति से शुरू होते हैं शुभ कार्य। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जनवरी 2024 के बाद 58 दिनों तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Auspicious times started from Makar Sankranti
ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित गणेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हिंदू धर्म में इसे किसी भी कार्य के लिए शुभ समय माना जाता है। चूंकि विवाह को सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए शुभ समय का महत्व बहुत अधिक है। मकर संक्रांति के बाद शुभ कार्यों पर से रोक हट जाती है और शादी की शहनाइयां बजने लगती हैं।

विज्ञापन


ज्योतिष पद्मभूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास शुरू होते ही एक महीने के लिए किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृहसंस्कार आदि पर रोक लग जाती है, क्योंकि खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जनवरी 2024 के बाद 58 दिनों तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। 
विज्ञापन


विवाह के लिए सबसे शुभ समय फरवरी और नवंबर रहेगा। मई और जून में बृहस्पति के अस्त होने के कारण इस दौरान विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। चातुर्मास 16 जुलाई से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगा। चातुर्मास के दौरान भी विवाह के शुभ मुहूर्त बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरमास 15 जनवरी 2024 को समाप्त होगा। इस दिन मध्यरात्रि 2:53 बजे सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद फिर से शादी की शहनाइयां बजेंगी।

जनवरी में विवाह के लिए अच्छा समय
जनवरी में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 16 तारीख से शुरू होंगे। जनवरी में विवाह की तारीखें होंगी - 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31 है। जनवरी में विवाह के लिए कुल 9 दिन होंगे।

विवाह के लिए फरवरी माह शुभ है
फरवरी की बात करें तो फरवरी में शादी की तारीखें हैं- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 हैं। फरवरी में कुल शादी के दिन 11 हैं।

मार्च में विवाह का शुभ समय है
मार्च 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 है। इस प्रकार मार्च में विवाह के लिए 10 दिन शुभ हैं।

अप्रैल में विवाह का शुभ समय है
अप्रैल 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 18, 19, 20, 21 और 22 हैं। अप्रैल में विवाह के लिए कुल दिनों की संख्या पांच होगी।

नवंबर में विवाह के लिए शुभ तिथि
जुलाई से नवंबर तक चातुर्मास के कारण विवाह वर्जित रहेंगे, तो नवंबर 2024 में विवाह तिथियां होंगी - 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 कुल 11 दिन हैं।


दिसंबर में विवाह के लिए शुभ समय है
दिसंबर 2024 में विवाह के लिए शुभ तारीखें 4, 5, 9, 10, 14 और 15 हैं। दिसंबर में शादी के लिए कुल 6 दिन होंगे, जिसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा और फिर से शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed