फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: A girl swings on a noose in Sehore, a young man dies after being hit by a train in Shahdol

MP News: सीहोर में फंदे पर झूली युवती, शहडोल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अलग-अलग कारणों से सीहोर और शहडोल में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। सीहोर में युवती फंदे पर झूल गई। वहीं, शहडोल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
MP News: A girl swings on a noose in Sehore, a young man dies after being hit by a train in Shahdol
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक युवती और शहडोल में एक युवक ने अलग-अलग कारणों से जान दे दी। सीहोर में युवती फंदे पर झूल गई। वहीं, शहडोल में युवक ट्रेन से कट गया। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीहोर के शिवाजी कॉलोनी इंग्लिशपुरा क्षेत्र में मधु मालवीय, उम्र-19 वर्ष, अपने घर पर अकेली थी। तभी उसने फांसी लगा ली। जब उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दीदी को फंदे पर झूलता देखकर शोर मचाया। लोग एकत्र हुए। डायल 100 पर कॉल किया, लेकिन काफी देर तक रिस्पॉन्स नहीं मिला। एंबुलेंस सेवा को फोन करने पर वह आई लेकिन गली संकरी होने की वजह से वह पहुंच नहीं सकी। मधु के पिता शासकीय शिक्षक हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह शहडोल के कोयलारी फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वाले युवक की शिनाख्त लल्लू उर्फ कबरा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया है कि 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। यह किस ट्रेन से कटा है, उसकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed