फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: 64 year old weightlifter Mohan Parashar won gold in Germany World Championship, lifted 142 kg weight.

MP News: 64 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर ने जर्मनी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, 142 किग्रा वेट उठाया

Sun, 04 Feb 2024 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

64 वर्षीय मोहन पाराशर ने जर्मनी में देश के लिए सोना जीता है। उन्होंने 60 से 64 आयु वर्ग में एवं 89 किग्रा भार वर्ग में देश को पदक दिलाया है। 

विज्ञापन
MP News: 64 year old weightlifter Mohan Parashar won gold in Germany World Championship, lifted 142 kg weight.
सीहोर के 64 वर्षीय मोहन पाराशर ने जर्मनी में गोल्ड मेडल जीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पटल पर सीहोर सहित प्रदेश-देश का नाम रोशन करने वाले 64 वर्षीय मोहन पाराशर ने अब जर्मनी में कमाल कर दिखाया है। जर्मनी के पॉट्सडैम में जारी वेट लिफ्टिंग मास्टर्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 142 केजी वेट उठाकर पाराशर ने गोल्ड हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले वेट लिफ्टर आगामी छह फरवरी को बिलकिसगंज पहुंचेंगे। जहां पर क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


देश का नाम ऊंचा करने वाले वेट लिफ्टर ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार वालों और दोस्तों को दिया है। 64 वर्षीय वेट लिफ्टिर पाराशर ने बताया कि जर्मनी में चल रही वेट लिफ्टिंग मास्टर्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप में वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने 60 से 64 आयु वर्ग में एवं 89 किग्रा भार वर्ग में देश को पदक दिलाया है। मात्र 13 साल की आयु में जिले स्तर पहली बार भाग लिया तो गोल्ड जीता, जिससे उसका उत्साह बढ़ गया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन


कई खिताब किए अपने नाम
इससे पहले वे 2021 में ऑस्ट्रेलिया कॉमन वेल्थ से स्वर्ण, मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मास्टर्स वर्ल्ड कप से गोल्ड के साथ ही कॉमन वेल्थ में गोल्ड के अलावा नवंबर में 2023 में ही ग्रीस के अथेंस से वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग में भारत का स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। अब जर्मनी में वेट लिफ्टिंग की अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैम्पियनशिप से भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर यह सिद्ध किया है कि वे आज भी चैम्पियन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed