{"_id":"6549c85af88cd9d77907f387","slug":"mp-election-2023-polling-booths-and-polling-team-reached-the-homes-of-elderly-and-disabled-people-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पोलिंग बूथ और मतदान दल पहुंचा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के घर, 1415 मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पोलिंग बूथ और मतदान दल पहुंचा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के घर, 1415 मतदाताओं ने डाले वोट
Tue, 07 Nov 2023 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:28 PM IST
सार
MP Election 2023: जिले में हुए मतदान में कुल 1415 बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों ने घर से मतदान किया। इसमें 1077 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के तथा 338 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
वृद्ध और दिव्यांग वोटर्स के लिए घर से मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता तथा दिव्यांगजन आज (मंगलवार) पोस्टल बैलेट से अपने घर पर ही मतदान कर देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बने। मतदान के बाद सभी प्रसन्न नजर आए और घर पर ही मतदान की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।
जिले में सुबह से ही मतदान दल मतदाताओं के घर पहुंच कर आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुग मतदाता तथा दिव्यांगजनों से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिले में कुल 1495 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प दिया था, जिसमें 1415 मतदाताओं ने घर से मतदान किया।
जानकारी के अनुसार आज जिले में हुए मतदान में कुल 1415 बुर्जुगों तथा दिव्यांगजनों ने घर से मतदान किया। इसमें 1077 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के तथा 338 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। बुधनी विधानसभा में 455, आष्टा में विधानसभा में 587, इछावर विधानसभा में 63 तथा सीहोर विधानसभा में 310 मतदाताओं ने घर पर मतदान किया।
विज्ञापन
घर से मतदान की सुविधा के लिए चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद
चाणक्यपुरी 83 वर्षीय सुमित्रा देवी व्यास, इंदिरा नगर निवासी 81 वर्षीय नारायणी बाई, तथा 61 वर्षीय दिव्यांग जानकी बाई, बड़िया खेड़ी 75 वर्षीय दिव्यांग बाबूलाल मटरू तथा 90 वर्षीय तुलसी बाई ने विधानसभा चुनाव के लिए घर से मतदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी हमें मतदान केन्द्र में जाने कठिनाई होती थी। परिवारजन मतदान कराने ले जाते थे तब ही मतदान कर पाते थे। उन्होंने चुनाव आयोग को घर बैठे मतदान करने की सुविधा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमे गर्व हो रहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपने उम्मीदवार को चुनने तथा देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बने हैं।