फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023 Former CM Digvijay Singh said on Ram Temple - We do not do politics of religion

MP Election: सीहोर में दिग्विजय बोले- हम धर्म की राजनीति नहीं करते, राम मंदिर को लेकर कही ये बात

Sun, 12 Nov 2023 09:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 09:37 AM IST
सार

प्रदेश के चुनावों में राममंदिर छाया हुआ है। भाजपा के लगभर हर स्टार प्रचारक इसका श्रेय लेते दिख रहा है। मामले में अब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Former CM Digvijay Singh said on Ram Temple - We do not do politics of religion
शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में सभा लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमारी पार्टी, कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं, धर्म के नाम पर राजनीति करती है।
विज्ञापन


यह बात शनिवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक पटेल करेंगे। दिग्विजय ने प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणावीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बनाकर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए। खेती के लिए पट्टे दिए। आवास के पट्टे दिए। पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं। जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापमं हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed