फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP BJP and Congress appointed in-charge for by-election on Budhni assembly seat

MP: बुधनी विस सीट पर BJP-कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रभारी, शिवराज सिंह के इस्तीफा देने के कारण होना है उपचुनाव

Fri, 19 Jul 2024 11:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 11:27 AM IST
सार

बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है। यहां उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इछावर विधानसभा से विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को विस सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन
MP BJP and Congress appointed in-charge for by-election on Budhni assembly seat
बुधनी मे होना है उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है। यहां उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इछावर विधानसभा से विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को विस सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इन्हें दी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने भी बुधनी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को प्रभारी और इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा का रहेगा सवाल
गौरतलब है कि बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल को छोड़कर इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पांच-पांच बार चुनाव जीते हैं। अब इस सीट से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी नहीं रहेंगे, ऐसे में कांग्रेस को अपनी जीत की संभावना दिख रही है। यह सीट इछावर के विधायक व मंत्री करण सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास प्रत्याशियों की फौज, कांग्रेस को तलाश
बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के पास प्रत्याशियों की लंबी सूची है। हर भाजपा नेता खुद को शिवराज सिंह चौहान का करीबी मानता है। वहीं, कांग्रेस को इस सीट पर एक जीताऊ उम्मीदवार की तलाश है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा था, जो शिवराज सिंह चौहान से करीब 1 लाख मतों से चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed