{"_id":"6535272c9533a718e6034295","slug":"local-holiday-declared-on-durga-navami-in-sehore-canceled-election-candidates-nomination-letters-will-asked-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: दुर्गा नवमी के मौके पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त;निर्वाचन अभ्यर्थियों से लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: दुर्गा नवमी के मौके पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त;निर्वाचन अभ्यर्थियों से लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
Sun, 22 Oct 2023 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:14 PM IST
सार
MP Assembly Elections 2023: सीहोर में निर्वाचन प्रक्रिया को देखते हुए दुर्गा नवमी के दिन घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। सोमवार 23 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालय खुलेंगे। सीहोर कलेक्टर ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
सीहोर जिला कार्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 23 अक्टूबर 2023 को दुर्गा नवमी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। सोमवार 23 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालय खुलेंगे। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने 33 लीटर शराब/169 किलो महुआ लहन किया जब्त
सीहोर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी सीएल मधुकर ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर को आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। साथ ही उनके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर अवैध मदिरा जब्त की गई।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चार मामले दर्ज कर कुल 33 लीटर देशी-विदेशी मदिरा और 169 किलोग्राम महुआ लहन जब्त किया। जब्तशुदा सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 24 हजार 205 रुपये है।
विज्ञापन
