फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Huge dome being built on 18 acres in Sehore, Rudraksh will be distributed from here

Sehore: 16 फरवरी से बांटे जाएंगे रुद्राक्ष, 18 एकड़ में बन रहा विशाल डोम, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

Thu, 19 Jan 2023 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:49 PM IST
सार

16 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य रुद्राक्ष महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Huge dome being built on 18 acres in Sehore, Rudraksh will be distributed from here
सीहोर में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य रुद्राक्ष महोत्सव मनाया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में एक बार फिर रुद्राक्ष वितरण होने जा रहा है। 16 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य रुद्राक्ष महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। तैयारियों का जायजा लेने मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


बता दें कि 16 फरवरी से 22 फरवरी तक भागवत भूषण प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव होने जा रहा है। तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कथा सुनने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके चलते श्रद्धालुओं के लिए बैठक व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर मैदान का समतलीकरण आदि किया जा रहा है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को भागवत भूषण पंडित मिश्रा का आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि पंडाल, लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहे पार्किंग एवं लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसका इंतजाम किया जाए। इसके अलावा 100 से अधिक स्थायी शौचालय के अलावा हजारों की संख्या में चलित शौचालय की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि उक्त आयोजन में देश और विदेश से लाखों की संख्या में रुदाक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान उनकी सेवा करना यह हम सब की जिम्मेदारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने  बताया कि इस आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कथा के लिए 300 बाय 600 फीट का डोम तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के आधार पर करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यदि इससे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं तो और भी पंडाल लगाए जाएंगे ताकि किसी को भी खुले आसमान के नीचे बैठकर कथा सुनने को मजबूर न होना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed