फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Heavy rain warning in Ichchhawar and Sehore from today

MP Weather: आज से भारी बारिश की चेतावनी, अब तक इछावर में औसत से आधी हो चुकी बारिश; दूसरे नंबर पर सीहोर

Sat, 20 Jul 2024 09:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

MP Weather: बीते दो, तीन दिनों से जिला मुख्यालय पर शाम के समय कुछ समय के लिए तेज बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन शहरवासियों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार करना पड़ रहा हैं। 
 

विज्ञापन
Heavy rain warning in Ichchhawar and Sehore from today
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएके कालेज स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज से जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान हैं। आरएके कॉलेज स्थित मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि आज से आसमान में घने बादल छाए रहेंगे, वहीं अधिकतम तापमान भी 31 से 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


न्यूनतम तामपान में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं। जबकि 21 और 22 तारीख को जिलेभर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होने आसार हैं। किसान भाइयो को सलाह है कि खरीफ फसल को जल भराव से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जल निकास की उचित व्यवस्था बनाए रखे।
विज्ञापन

 

जिले में 12 इंच से अधिक बारिश
1 जून से आज तक जिले में बारिश पर नजर डाले तो इस वर्ष अभी तक 12 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में 18 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी थी। इस मान से इसबार मानसून की बारिश का दौर काफी हल्का बना हुआ है, जिले की 8 तहसीलों में से इछावर तहसील में ही मानसून सबसे अधिक मेहरबान बना हुआ हैं। इछावर में औसत बारिश से आधी के करीब 520.5 एमएम बारिश हो चुकी हैं। दूसरे नंबर पर सीहोर तहसील हैं जहां पर अभी तक 401.5 एमएम बारिश दर्ज हुई हैं । जिले की अन्य तहसील श्यामपुर में 372.5, आष्टा 315, जावर 225, भैरूंदा में 203.2, बुधनी में 194 तथा रेहटी में 277.2 एमएम बारिश हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बना हुआ है तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विशेषज्ञ डॉ  तोमर ने बताया कि एक जून से अभी तक हुई बारिश से जिले में खरीफ फसलों की स्थिति काफी बेहतर बनी हुई हैं। कही-कही इल्ली और गर्डलबीटल कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में किसानों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह से कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव करना चाहिए। डॉक्टर तोमर का कहना है कि मौसम केंद्र पर मिल  रहे अनुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में जिले में भारी से अतिभारी बारिश का अनुमान मिल रहा हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष एहतियात बरतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed