फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Grand Ramrajya Rath Yatra will be taken out in Cantonment market

Sehore: छावनी बाजार में निकाली जाएगी भव्य रामराज्य रथ यात्रा, 3 दिवसीय उत्सव का भी आयोजन

Tue, 16 Jan 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Jan 2024 05:36 PM IST
सार

Sehore: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में छावनी सहित पूरे जिले में आस्था और उत्साह का वातावरण है। छावनी में श्रीराम राज्य स्थापना महोत्सव को लेकर शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छावनी के सभी गणमान्य नागरिक और महिला उपस्थित थे।

विज्ञापन
Grand Ramrajya Rath Yatra will be taken out in Cantonment market
छावनी बाजार में निकाली जाएगी भव्य यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैठक की प्रस्तावना रखते हुए आनंद गांधी ने बताया कि गत दिनों छावनी उत्सव समिति के सदस्य धरतीपुत्र पंडित प्रदीप जी मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और राम महोत्सव को मनाने के लिये मार्गदर्शन लिया था। पंडित जी ने राम राज्य रथ यात्रा निकालने का मार्गदर्शन दिया। इसी तारतम्य में अब छावनी में 3 दिवसीय श्रीराम राज्य स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

सीता वाहिनी का हुआ गठन
सम्पूर्ण छावनी क्षेत्र की महिलाओं को एक साथ उत्सवों में सम्मिलित रहने की प्रेरणा देते हुए सीता वाहिनी छावनी सीहोर का गठन किया गया है। जिसमें छावनी की सभी समाज की महिलाएं सम्मिलित की गई हैं। सीता वाहिनी द्वारा भी श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर छावनी में अनेक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

विज्ञापन

 

भरत मिलाप का आयोजन
इन 3 दिनों में छावनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है। 21 जनवरी को एक विशाल प्रभात फेरी भी निकलेगी, जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल होंगे। 22 जनवरी को सायं 6 बजे से भव्य आकर्षक राम राज्य रथ यात्रा निकलेगी। इस दिन भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छावनी में मनेगी 3 दिन दीपावली
श्रीराम राज्य स्थापना महोत्सव के दौरान छावनी राममय होगी। हर घर द्वार आंगन सजाया जायेगा। 20 से 22 जनवरी तक हर घर में विद्युत सज्जा, लिपाई-पुताई, दीप मालाओं की सजावट के साथ ही हर दिन रांगोली और मांडने भी बनाये जायेंगे। तीन दिनों तक छावनी में दीपावली जैसा उत्सव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed