फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Fraudsters duped people by making them download Yes Bank app on their mobile

Sehore: मोबाइल पर यस बैंक के नाम का एप डाउनलोड कराया, फिर…बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये निकाले

Mon, 05 Aug 2024 01:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Aug 2024 01:58 PM IST
सार

Sehore: एप डाउनलोड कराने के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 4 किश्तों में 96 हजार रुपए ऑनलाइन बदमाशों से उड़ा दिए। फरियादी के पास बैंक से रुपए निकालने के मैसेज पहुंचे, तब फरियादी ने बैंक को रुपए नहीं निकालने की बात बताई। तब जाकर कार्ड ब्लाक हुआ। फरियादी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

विज्ञापन
Fraudsters duped people by making them download Yes Bank app on their mobile
धोखाधड़ी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार सुदामा नगर गंज में राहुल राठौर निवास करते हैं। उनके पास इसी सप्ताह यस बैंक का क्रेडिट कार्ड आया था। बताया जाता है कि यस बैंक के क्रेडिट कार्ड को लेकर एक कॉल राहुल राठौर के पासपर पहुंचा।

विज्ञापन


जिसमें आरोपी ने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड पहुंच चुका है, आपको बधाई। मोबाइल पर यस बैंक का एप डाउनलोड कीजिये। ऑनलाइन बदमाशों से भेजी गई लिंक के जरिए कोई एप डाउनलोड कराया। इसके कुछ समय बाद ही 4 किश्तों में राहुल राठौर के क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी मांगे लगातार रुपये कटते चले गये।
विज्ञापन


राहुल कुछ समझ पाता तब तक 96 हजार रुपये से ज्यादा निकल चुके थे। इसी दौरान रुपए निकलने के बैंक से मैसेज भी राहुल के पास पहुंचे तो वह घबरा गया। उधर यस बैंक के तरफ से एक सूचना भी आई क्या आप ही यह रुपये निकाल रहे हैं, इन्होंने मना किया तो बैंक ने कार्ड को ब्लाक कर दिया। मामले की शिकायत राहुल राठौर ने कोतवाली पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed