फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   CM Shivraj's Samras village Unchakheda Included in Budni Tehsil

MP News: सीएम शिवराज का समरस ग्राम ऊंचाखेड़ा को तोहफा, बुदनी तहसील में शामिल

Tue, 06 Sep 2022 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में अपनी विधानसभा सीट बुदनी में आने वाली समरस ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा को तोहफा दिया है। उसे बुदनी तहसील में शामिल करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अब तक यह ग्राम पंचायत तहसील रेहटी में शामिल थी।

विज्ञापन
CM Shivraj's Samras village Unchakheda Included in Budni Tehsil
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में अपनी विधानसभा सीट बुदनी में आने वाली समरस ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा को तोहफा दिया है। ऊंचाखेड़ा को बुदनी तहसील में शामिल करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अब तक यह ग्राम पंचायत तहसील रेहटी में शामिल थी।

विज्ञापन


हाल के पंचायत आम चुनाव में ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा में सभी पंच-सरपंच निर्विरोध चुने गये थे, जिससे उसे समरस ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया था। चूंकि बुदनी तहसील का मुख्यालय बुदनी में ही है और वहां रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य बाजार, फैक्ट्रियां, राजमार्ग और बुदनी जनपद का मुख्यालय भी है। वहीं, रेहटी तहसील का मुख्यालय दूर है और वहां विशेष कोई सुविधा नहीं है। इसलिये ग्राम ऊंचाखेड़ा को बुदनी तहसील में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रेहटी तहसील में पहले 97 ग्राम थे, जिसमें से ग्राम ऊंचाखेड़ा निकलने से वहां ग्रामों की संख्या 96 हो जायेगी। जबकि बुदनी तहसील में 90 ग्राम थे, जिसमें ग्राम ऊंचाखेड़ा शामिल होने से इसमें कुल ग्रामों की संख्या बढक़र 91 हो जायेगी। इस परिवर्तन के लिये राजस्व विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आगामी 9 सितम्बर के बाद इसे विधिवत रुप से बुदनी तहसील में शामिल कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुदनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया, ग्राम ऊंचाखेड़ा के निवासी लम्बे समय से मांग कर रहे थे कि उनका ग्राम रेहटी तहसील के बजाए बुदनी तहसील में शामिल किया जाये। क्योंकि उनका बहुधा आना-जाना बुदनी मुख्यालय में ही रहता है। इसीलिये राज्य सरकार ने उनकी मांग स्वीकार इस परिवर्तन की प्रक्रिया शुरु की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed