फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Budhni Result: BJP won the high profile Budhni seat, celebrated by distributing sweets and fireworks

Budhni Result: हाईप्रोफाइल बुधनी सीट से भाजपा ने पहना जीत का सेहरा, आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांट मनाई खुशियां

Sat, 23 Nov 2024 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

 भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 13,901 मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, उन्होंने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन
Budhni Result: BJP won the high profile Budhni seat, celebrated by distributing sweets and fireworks
बुधनी में भाजपा की जीत के बाद रमाकांत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की हाईप्रोफाइल बुधनी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 13,901 मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, उन्होंने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


जीत का अंतर घटा
साल 2023 के चुनाव में इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,04,974 मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि इस उपचुनाव में जीत का अंतर घटकर 13,901 मतों पर आ गया।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छोड़ी गई इस सीट पर भोपाल नाका स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शिवराज सिंह चौहान की गृह विधानसभा होने के कारण यह सीट हाईप्रोफाइल मानी जा रही थी। भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई थी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटे की टक्कर में भाजपा की जीत
मतगणना के शुरुआती चरणों में कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बढ़त बनाई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। हालांकि, बाद के चरणों में भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली। अंतिम और निर्णायक 13वें राउंड के बाद रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 13,901 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा को कुल 1,07,478 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 93,577 मत प्राप्त हुए।

रमाकांत भार्गव का बयान
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कहा कि यह जीत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाए गए विकास के मॉडल की है। उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, शिवराज जी और संगठन के कार्यकर्ताओं की जीत है। मेरी प्राथमिकता बुधनी में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना होगी।"


अन्य उम्मीदवार रहे पीछे
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें समाजवादी पार्टी से कांग्रेस के बागी अर्जुन आर्य और राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से आनंद कुमार श्याम शामिल थे। हालांकि, इन्हें मतदाताओं का समर्थन कम ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed