{"_id":"65c9f36c17671f8cd10fcc58","slug":"bjp-creation-surendra-singh-becomes-sehore-district-panchayat-president-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा की रचना सुरेंद्र सिंह बनी सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा की रचना सुरेंद्र सिंह बनी सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Mon, 12 Feb 2024 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:01 PM IST
सार
MP News: जिला पंचायत सीहोर में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कवायद के बीच में भारतीय जनता पार्टी की रचना सुरेंद्र सिंह मेवाडा को जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। वे जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सदस्य हैं। इससे पहले हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत के नाम पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह बनी सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अध्यक्ष पद को लेकर राजू राजपूत ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया, लेकिन अचानक हुए घटनाक्रम के बाद स्थितियां सुरेंद्र सिंह के पक्ष में हो गई। दरअसल, भाजपा के चार जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे थे। इसमें जलज यदुराज चौहान, राजू राजपूत, रचना सुरेंद्र सिंह सहित एक अन्य सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि रचना सुरेंद्र सिंह के पास में चार सदस्य थे। इसी दौरान उन्होंने विरोध जताते हुए खुद का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य सदस्यों ने भी राजू राजपूत के नाम पर आपत्ति जताई और क्रॉस वोटिंग की धमकी भी दी। सूत्र बता रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हुए सुरेंद्र सिंह को कांग्रेस के चार सदस्यों का भी समर्थन था। वह कांग्रेस के चार सदस्य और अपने चार सदस्यों के साथ में बहुमत के साथ अध्यक्ष पद की दौड़ में अपने आप को आगे मान रहे थे। इधर कांग्रेस खेमे ने भी अध्यक्ष पद को लेकर तमाम प्रयास किया, लेकिन बहुमत जुटाने में असफल रहे।
विज्ञापन
बहुमत नहीं जुटा सके
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग से पहले सभी सदस्यों को भोपाल से स्पेशल बस में पहले सीहोर के एक रिसॉर्ट लाया गया। यहां पर बैठकर मंथन हुआ। भाजपा ने अधिकृत नाम राजू राजपूत का घोषित किया था, लेकिन रचना सुरेंद्र सिंह भी अड़े रहे। इसी बीच उन्होंने जिला पंचायत पहुंचकर अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। बाद में सभी सदस्य भी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राजू राजपूत ने भी अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना भी यहां पर मोर्चा संभाले हुए थे, लेकिन बहुमत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
