फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Bhim Army angry with narrator Pradeep Mishra, activists submitted memorandum to register FIR

Kubereshwar Dham: कथावाचक प्रदीप मिश्रा से भीम आर्मी नाराज, कार्यकर्ताओं ने  FIR दर्ज कराने सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Feb 2023 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 01:28 PM IST
सार

रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने पं. प्रदीप मिश्रा पर FIR की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनिल जाटव का कहना है कि बीते साल कथावाचक मिश्रा ने एक कथा के दौरान संविधान विरोधी बयान दिया था।

विज्ञापन
Bhim Army angry with narrator Pradeep Mishra, activists submitted memorandum to register FIR
प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने कुबेरेश्वर धाम में आयोजित हुए रुद्राक्ष महोत्सव में फैली अव्यवस्था व मौतों को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक और विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बीते साल कथा के दौरान संविधान को लेकर दिए गए बयान पर दलित संगठन भीम आर्मी उनके खिलाफ काफी नाराज हैं। रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने पं. प्रदीप मिश्रा पर एफआईआर की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनिल जाटव का कहना है कि बीते साल कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान संविधान विरोधी बयान दिया था और देश के संविधान को बदलने की बात कही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में मई 2022 को भीम आर्मी ने जिले के आष्टा और सीहोर थाने में उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिए गए थे। तब पुलिस ने तीन दिन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लगभग एक साल बीत गया है आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनिल जाटव ने बताया कि रविवार दोपहर को भीम आर्मी के कार्यकर्ता आष्टा थाने पहुंचकर प्रदीप मिश्रा के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर विरोध किया जाएगा। इस संबंध में आष्टा थाना टीआई पुष्पेन्द्र राठौर ने बताया कि चार पांच लोग ज्ञापन देने आए थे। मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है । होशंगाबाद में कभी कुछ बोला होगा और वह निवासी मंडी थाना क्षेत्र के हैं इसलिए आवेदनकर्ताओं से कहा गया है कि जहां का मामला है वहीं पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed