फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Abhishek Bachchan will come to Sehore on November 27

MP News: 27 नवंबर को सीहोर आएंगे अभिषेक बच्चन, तहसील परिसर में होना है फिल्म की शूटिंग

Wed, 23 Nov 2022 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 09:38 PM IST
सार

27 नवंबर को अभिषेक बच्चन सीहोर आ रहे हैं, तहसील कार्यालय शूटिंग होना है। उनके आने को लेकर सभी अनुमतियों की औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। अभिषेक बच्चन साउथ की मूवी केडी फिल्म के सीन के लिए सीहोर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan will come to Sehore on November 27
अभिषेक बच्चन 27 नवंबर को सीहोर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब अभिषेक बच्चन यहां अपनी फिल्म की शूटिंग करने आ रहे हैं। सब ठीक रहा तो अभिषेक बच्चन 27 नवंबर को सीहोर पहुंचेंगे और तहसील परिसर में फिल्म की शूटिंग होगी। दक्षिण भारतीय एक फिल्म में अभिषेक बच्चन कास्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े जीशान जाफरी ने बताया कि 27 नवंबर को अभिषेक बच्चन सीहोर आ रहे हैं, तहसील कार्यालय शूटिंग होना है। उनके आने को लेकर सभी अनुमतियों की औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। अभिषेक बच्चन साउथ की मूवी केडी फिल्म के सीन के लिए सीहोर आ रहे हैं। फिल्म केडी के शूट मध्यप्रदेश के भोपाल, ओरछा और सीहोर में फिल्माए जा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भोपाल के भोजपुर में चल रही है। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को फिल्म की शूटिंग सीहोर जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें अभिषेक बच्चन अपना रोल प्ले करेंगे। दिसंबर में भी फ़िल्म की शूटिंग नगर में होगी, जिसमें पंचायत के कलाकार जीतू भी सीहोर आएंगे।
विज्ञापन


पहले भी कई फिल्मों में दिखा है सीहोर दशकों पहले बुधनी के जंगलों में नया दौर की शूटिंग का सिलसिला अब भी जारी है। हाल के कुछ वर्षों में यहां टॉयलेट की शूटिंग हुई जिसमें अक्षय कुमार आए थे। जय गंगा जल की शूटिंग में प्रियंका चोपड़ा आई थीं। बुधनी में आश्रम की शूटिंग में बॉबी देवल बुधनी और सीहोर आए। ग्राम महोडिया में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed