फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: With the help of World Bank, 6 roads will be built in Sehore assembly constituency at a cost of 331 lakhs, movement will be easy in many villages

सीहोर: विश्व बैंक की सहायता से सीहोर विधानसभा क्षेत्र में 331 लाख की लागत से बनेंगी 6 सड़कें, कई गांवों में आवाजाही होगी आसान

Mon, 17 Jan 2022 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 08:23 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र सीहोर में अब विश्व बैंक की सहायता से 6 सड़कों का निर्माण होगा। इसके बाद अनेक गांवों में आवाजाही आसान हो जाएगी। यह कार्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण कराएगा। इसका भूमिपूजन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सीहोर विधायक सुदेश राय करेंगे।
 

विज्ञापन
Sehore: With the help of World Bank, 6 roads will be built in Sehore assembly constituency at a cost of 331 lakhs, movement will be easy in many villages
विधानसभा क्षेत्र सीहोर में विश्व बैंक की सहायता से 6 सड़कों का निर्माण होगा। (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : social Media

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र सीहोर में अब विश्व बैंक की सहायता से 6 सड़कों का निर्माण होगा। इसके बाद अनेक गांवों में आवाजाही आसान हो जाएगी। यह कार्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण कराएगा। इसका भूमिपूजन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सीहोर विधायक सुदेश राय करेंगे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक वायके सक्सेना ने बताया कि बासिंया से बरनावदा लागत 35 लाख, अहमदपुर, बरखेडा हसन से पन्दा लागत 65 लाख, बरखेडा दौराहा से चौकी लागत 37 लाख, खाईखेडा छतरी रोड से रामजाखेड़ी लागत 82 लाख, चरनाल रोड से मोतीपुरा कलां तक लागत 74 लाख और सीहोर श्यामपुर रोड से मानपुरा तक लागत 36 लाख स्वीकृत हुई है। बताया गया है कि कुल 6 सड़कों की लागत 331 लाख और लंबाई लगभग 10 किमी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए विधायक सुदेश राय ने काफी सक्रियता दिखाई थी और अब विधानसभा क्षेत्र में विश्वबैंक की सहायता से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed